ब्रेकिंग
Apple का नया सिक्योरिटी सिस्टम इसी जोखिम को कम करने के लिए तैयार देश की ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई के नतीजे तय करेगा-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्य समाचार

टाफी दिलाने के बहाने से आठ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ की दुष्कर्म करने की कोशिश

गाजियाबाद में मोदीनगर के निवाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में टाफी दिलाने के बहाने आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश करने का मामला सामने आया है। बच्ची आरोपित के हाथ में काटकर घर पहुंची और स्वजन को सारी बात बताई। मामले में बच्ची के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

टाफी दिलाने के बहाने की दुष्कर्म की कोशिश

गाजियाबाद के मोदीनगर के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति किसान हैं। उनकी आठ वर्षीय बेटी कक्षा तीन की छात्रा है। पड़ोस में ट्यूशन पढ़ने जाती है। मंगलवार शाम ट्यूशन के बाद जब घर लौट रही थी तो रास्ते में पड़ोसी आरोपित बच्ची को टाफी देने के बहाने सूनसान जगह पर ले गया। वहां दुष्कर्म की कोशिश की।

विरोध करने पर बच्ची को पीटा

जब बच्ची ने विरोध करना शुरू किया, तो आरोपित ने बच्ची को पीटा भी, लेकिन बच्ची ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपित के हाथ पर काट लिया। वह शोर मचाने लगी, तो आरोपित फरार हो गया। गुस्साए पिता आरोपित के घर पहुंचे लेकिन वह घर नहीं था।

पुलिस ने मामला दर्ज आरोपित तलाश शुरू

इसके बाद वे निवाड़ी थाने पहुंचे और पुलिस को सारी बात बताई। मामले में एसीपी मोदीनगर रितेश त्रिपाठी का कहना है कि पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। जल्दी ही आरोपित की गिरफ्तारी होगी।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!