ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
मध्यप्रदेश

दोस्त के साथ मारपीट का बदला लेने गये युवक की बदमाशो ने घेरकर गोली मारकर की हत्या

भोपाल। निशातपुरा थाना इलाके मे दोस्त के साथ मारपीट का बदला लेने अपने साथियो के साथ निशातपुरा इलाके मे गये युवक की आदतन बदमाशो ने अपने साथियो के साथ मिलकर सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। हालांकि गोली लगने के बाद घायल को उपचार के लिये निजी हॉस्पिटल मे भर्ती कराया गया था, जहॉ उसने दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार जानकारी के अनुसार अली उर्फ बच्चा पुत्र अब्दुल वहीद (28) ऑटो और प्रापर्टी डीलिंग का काम करता था। बीती रात उसके साथी फैसल अब्बास का निशातपुरा के बदमाश सलमान से विवाद हो गया था। सलमान ने अपने भाई दिलशाद, इरशाद व दोस्त दानिश माया और टिल्लू के साथ मिलकर फैसल की धुनाई करते हुए उसे चाकू मारकर गंभीर से घायल कर दिया था। निशातपुरा का निगरानी बदमाश आरोपी सलमान गांधी नगर में हुए एक हत्याकांड में आरोपी है, ओर इस मामले में वह फिलहाल जमानत पर है। वहीं अली बच्चा तलैया इलाके का निगरानी बदमाश है। उसके खिलाफ भी हत्याकांड सहित कई अन्य मामले दर्ज हैं। अली का गुर्गा फैसल अब्बास है, जिसका विवाद सलमान के साथियो से बीते दिन हो गया था। फैसल से मारपीट की जानकारी लगने पर अली गुस्सा हो गया और उसका बदला देने के लिये अली सलमान की तलाश में जुट गया। अली को अपने साथियो से सलमान के रात दो बजे घर लौटने की खबर मिली। इसके बाद अली अपने करीब एक दर्जन साथियों के साथ उसके मोहल्ले मे जा पहुंचा। इधर
अपने साथियो से अली के मोहल्ले में आने की भनक लगने पर सलमान और उसका गिरोह भी सतर्क हो गया। सलमान ने अपने साथियो इरशाद उर्फ टिल्लू, दानिश उर्फ माया, दिलशाद के साथ मिलकर शोएब अली को घेर लिया। दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौच होने लगी, इसी दौरान सलमान के किसी साथी ने कट्‌टे से फायर कर दिया। गोली शोएब अली की कनपटी में और गर्दन में घुसकर सिर में धंस गई। वारदात को अंजाम देकर सभी आरोपी वहॉ से फरार हो गये। नाजुक हालत में शोएब को उसके साथी इलाज के लिये अस्पताल उसे चिरायु अस्पताल लेकर पहुंचे जहॉ उसे भर्ती कर इलाज किया जा रहा था। अस्पताल से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने शोएब के बयान दर्ज किये। शोएब ने घटना बताई जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला कायम कर लिया। वहीं शुक्रवार को शोएब ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस प्रकरण में पीएम रिर्पोट आने पर आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा बढ़ायेगी। वहीं मामले मे फैसल की और से भी सलमान के खिलाफ निशातपुरा में प्रकरण दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!