ब्रेकिंग
Apple का नया सिक्योरिटी सिस्टम इसी जोखिम को कम करने के लिए तैयार देश की ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई के नतीजे तय करेगा-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्य समाचार

भगवान श्रीराम पर चतराराम के विवादित बयान से हंगामा

चित्तौड़गढ़। पिछले दिनों चित्तौड़गढ़ के कपासन में एक सार्वजनिक सभा में भगवान श्रीराम पर विवादित बयान देने वाले घुमंतू बोर्ड के उपाध्यक्ष चतराराम देशबंधु का वीडियो वायरल हो रहा है। भगवान श्रीराम पर अपशब्द बोलने वाले चतराराम देशबंधु से जब बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि मैंने जो अपना बयान दिया है मैं उस पर कायम हूं। उन्होंने इसका आधार बताते हुए कहा कि दक्षिण भारत में एक पुस्तक पहले से है, जिसमें इसका उल्लेख किया गया है।

देशबंधु ने कहा पर पीके फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह रॉन्ग नंबर डायल हो रहे हैं। वैसे ही यहां भी रॉन्ग नंबर डायल हो रहे हैं। उन्होंने पीके फिल्म का हवाला देते हुए कहा कि भगवान कुछ नहीं होते तो केवल इंसान में ही भगवान होता है। रांग नंबर डायल हो गया है। न तो कोई भगवान होते हैं और न ही भगवान कुछ है। इंसान के अंदर सब कुछ बसा हुआ है। अगर इंसान अपने आप में विश्ववास करें तो सब कुछ अच्छा होता है।

अपने बयान पर आज भी कायम

उन्होंने कहा कि अपने दिए बयान को लेकर के भी कहा कि मैं भी कायम हूं। मैंने कोई गलत बयान नहीं दिया है। मैंने सोच समझकर बयान दिया है और मैंने उसे पढ़ा है। तभी तो मैंने उसका उल्लेख किया है। उन्होंने कहा कि भारत के लेखक पेरियार रामास्वामी द्वारा कही गई यह बात दूसरी रामायण में भी इसका उल्लेख है, तो मैं गलत कहां हूं। वहीं, आपको बता दें कि देशबंधु का वीडियो वायरल होने के बाद शहर में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

बीजेपी ने सरकार को घेरा

राजस्थान बीजेपी ने ट्वीट कर कहा- “ये हैं गहलोत सरकार के मंत्री चतराराम देशबंधु, जो भगवान श्रीराम को लेकर कितनी घटिया बात कह रहे हैं, कांग्रेस पार्टी जहां भगवान राम के अस्तित्व पर ही सवाल उठाती है, वहीं, उसके नेता श्रीराम को लेकर कैसी घटिया बातें करते हैं।”

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!