ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
मुख्य समाचार

14 साल बाद आएगा थ्री इडियट्स का सीक्वल

बॉलीवुड की फेवरेट फिल्मों में से एक 3 इडियट्स रही है। राजकुमार हिरानी की फिल्म ने सिर्फ बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड नहीं तोड़े थे बल्कि सीधा ऑडियंस के दिलों में घर कर गई थी। अब 3 इडियट्स के सीक्वल की खबर ने लोगों में एक्साइटमेंट की लहर दौड़ा दी है। जी हां…कुछ ही देर पहले करीना कपूर खान ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें एक्ट्रेस3 इडियट्स के सीक्वल पर बात करती नजर आ रही हैं. करीना कपूर ने साफ-सीधे शब्दों में तो फिल्म का सीक्वल नहीं अनाउंस किया है लेकिन एक्ट्रेस की बातों से लोगों ने 3 इडियट्स के सीक्वल को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए हैं।

फिल्म ‘3 इडियट्स’ को लेकर करीना कपूर ने जो वीडियो शेयर किया है। वो एक प्रैंक है या हकीकत ये तो अभी साफ नहीं है। मगर वह ‘3 इडियट्स’ का ही जिक्र करती हैं। वह शिकायत करती हैं कि जब वह शिकायत पर थीं तो सबने एक प्लानिंग की। उन्होंने एक वायरल क्लिप भी देखी जहां आमिर, शरमन और आर माधवन इस फिल्म को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। करीना ने कहा कि ये तीनों जरूर कुछ छिपा रहे हैं। उन्होंने उनसे भी छिपाया। फिर उन्होंने बोमन ईरानी को इस बारे में कॉल लगाया।

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही राजकुमार हिरानी ने मीडिया से बातचीत में इस खबर की पुष्टि की थी कि वह 3 इडियट्स का सीक्वल बनाएंगे। फ्रेंचाइजी को लेकर उन्होंने कहा था कि अभी राइटिंग का काम चल रहा है। वह अपने को-राइटर अभिजात जोशी के साथ काम कर रहे हैं। हालांकि इसके सीक्वल में कास्ट क्या होगी क्या प्लॉट होगा और कब तक ये फ्लोर पर आएगी। इस बारे में डायरेक्टर ने डिटेल साझा नहीं की थी।

बता दें, फिल्म 3 इडियट्स साल 2009 में रिलीज हुई थी, जिसमें आमिर खान रैंचो के किरदार में, आर माधवन फरहान कुरैशी और शरमन जोशी को राजू रस्तोगी के किरदार में देखा गया था। वहीं फिल्म ने 400 करोड़ से ज्यादा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था।

 

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!