ब्रेकिंग
सावन में करें भोलेनाथ की अराधना Apple का नया सिक्योरिटी सिस्टम इसी जोखिम को कम करने के लिए तैयार देश की ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई के नतीजे तय करेगा-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने...
मुख्य समाचार

सूरज की तपिश से और चढ़ा पारा, दिल्ली में 40 डिग्री पहुंचा तापमान; येलो अलर्ट जारी

शुष्क मौसम एवं तेज धूप के बीच दिल्ली में हर रोज गर्मी नया रिकॉर्ड बना रही है। अब शुक्रवार (14 मार्च) का दिन इस सीजन का सबसे गर्म हो गया है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया जबकि कई इलाकों में यह 42 डिग्री के करीब जा पहुंचा। शनिवार को भी ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है।

शुक्रवार को सुबह ही धूप खिल गई थी जो दिन चढ़ने के साथ-साथ और तल्ख होती गई। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 39.4 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 16 से 70 प्रतिशत दर्ज किया गया।

स्पोर्टस काम्प्लेक्स दिल्ली का सबसे गर्म इलाका रहा, जहां का अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री और न्यूनतम 25.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। पीतमपुरा में भी तापमान 41.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

लू के लिए अलर्ट जारी

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को आसमान साफ रहेगा। कुछ जगहों पर लू चलने के भी आसार हैं। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 41 और 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। रविवार व सोमवार को भी कमोबेश यही स्थिति बनी रहेगी।

बुधवार से बारिश की संभावना

इसके बाद एक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बुधवार से मौसम करवट लेगा। लगातार तीन दिन तक बादल छाए रहने और हल्की वर्षा होने की भी संभावना है। इस दौरान गर्मी की चुभन कुछ कम होगी और तापमान में भी थोड़ी गिरावट आएगी।

दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता

दूसरी ओर दिल्ली एनसीआर की वायु गुणवत्ता शुक्रवार को भी ‘मध्यम’ से ‘खराब’ श्रेणी में ही बनी रही। सीपीसीबी द्वारा जारी एयर क्वालिटी बुलेटिन के अनुसार दिल्ली का एयर इंडेक्स 246, फरीदाबाद का 138, गाजियाबाद का 252, ग्रेटर नोएडा का 263, गुरुग्राम का 193 और नोएडा का 252 दर्ज किया गया। सफर इंडिया का अनुमान है कि हाल फिलहाल इसमें अधिक बदलाव नहीं होगा।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!