ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
मुख्य समाचार

पहचान बदलकर फोन करने वाले जालसाज सहित तीन गिरफ्तार….

देश के एक बड़े और प्रतिष्ठित नेता की फोटो का दुरुपयोग कर पूर्वोत्तर के एक राज्य में संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को फोन करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। फोनकर्ता संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति व मुख्यमंत्री से कुछ लाभ लेना चाहता था।

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने गुप्त इनपुट के बाद तुरंत मामला दर्ज कर जांच की और उसके बाद एक हाईप्रोफाइल जालसाज संजय तिवारी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जांच के नाम पर राजनेता व संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के नाम का खुलासा करने का इंकार कर दिया।

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी सूत्रों ने बताया कि स्पेशल सेल को कुछ समय पहले इनपुट मिले थे कि एक जालसाज ने देश के बड़े नेता की फोटो अपने मोबाइल की डीपी पर लगाकर पूर्वोत्तर के एक राज्य में संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को फोन किया है। आरोपी ने वहां के मुख्यमंत्री को भी फोन किया था। इस मामले में स्पेशल सेल ने पिछले सप्ताह एफआईआर दर्ज कर ली। इसके बाद स्पेशल सेल ने पहले प्रिंस पोद्दार को गिरफ्तार किया। इससे पूछताछ के बाद सुनील व हाईप्रोफाइल जालसाज संजय तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। स्पेशल सेल ने इनको पुलिस रिमांड पर ले रखा है।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!