ब्रेकिंग
Apple का नया सिक्योरिटी सिस्टम इसी जोखिम को कम करने के लिए तैयार देश की ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई के नतीजे तय करेगा-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्य समाचार

इस वजह से कोल्ड स्टोरेज की इमारत भरभराकर गिरी

इस्लामनगर रोड पर ओरछी चौराहा के निकट बने एआर कोल्ड स्टोरेज बना तो पहले था, लेकिन कमाई के लिए जिम्मेदारों ने नियमों को ताक पर रख दिया। पहले से बने कोल्ड स्टोरेज की दीवारों में ही छह-छह इंच के छेद करके तकरीबन 2500 से 3000 स्क्वायर फीट का लिंटर भी कर दिया। लिंटर भी चार इंच से ज्यादा मोटाई का रहा। ऐसे में ध्वस्त बिल्डिंग में न कालम दिखा और न ही पर्याप्त पिलर।
ग्रामीणों की मानें तो हाल यह था कि कमाई के चक्कर में कोल्ड स्टोरेज मालिक ने महज तीन से चार माह में इसे बनाकर तैयार कर दिया था। आलू की बंपर पैदावार की आहट के बीच हुए इस नियम विरुद्ध काम ने कइयों की जिंदगी को खतरे में डाल दिया।

चंदौसी रोड स्थित कोल्ड स्टोरेज तकरीबन 40 फीट ऊंचा पहले से ही बनकर तैयार है।इस कोल्ड स्टोरेज के पश्चिमी सड़क वाले भाग की दीवार पर तकरीबन चार माह पहले आनन फानन में नया निर्माण कराया गया। दीवार के बीच आठ पिलर तकरीबन दस-दस फीट की दूरी पर पहले से ही बने हैं, जिस पर पुरानी बिल्डिंग खड़ी है। इसी दीवार के सहारे तीन मंजिल में 10-10 छह इंच के छेद करके सरिया घुसाया गया लिंटर हो गया। सामने की तरफ कुछ पिलर भी दिए गए लेकिन जब दीवार में छह इंच का छेद कर लिंटर पड़ा तो पिलर की गहराई का अनुमान भी आसानी से लगाया जा सकता है।

जब यह बनकर तैयार हुआ तो इसमें आलू का स्टोरेज भी शुरू कर दिया गया। आसपास के लोगों की मानें तो इसकी क्षमता एक लाख कट्टों की बताई गई। इसमें सभी फुल थे। बाहर हाउसफुल का बोर्ड तक लगा दिया गया था। इसके बाद भी आलू लदे ट्रैक्टर ट्राली न केवल आ जा रहे थे, बल्कि दो दर्जन से ज्यादा पल्लेदार काम में भी जुटे थे। इसमें से तमाम हादसे का शिकार भी हुए।जब लिंटर गिरा तो आलू के कट्टों पर ही यह टिक गया लेकिन कोल्ड स्टोरेज के नए निर्माण के अंदर चार मंजिल बनाया गया था, जिसे लोहे के जाली के द्वारा बांटा गया था। इन जालियों पर भी आलू के कट्टे रखे गए थे।

जब कोल्ड स्टोरेज की छत गिरी तो क्षमता से ज्यादा भार का खामियाजा निर्दोंष जान को भुगतना पड़ रहा है।जब लिंटर गिरा तो यह दिखा कि उसके चार मंजिल भाग में प्रत्येक में आठ लेयर में आलू के कट्टे रखे गए थे। जबकि अधिकतम पांच या छह लेयर ही रखना चाहिए था। हाल यह था कि आलू के कट्टे छत को छू रहे थे। भार इतना ज्यादा था कि भवन ही भरभराकर गिर गया।लोगों का अनुमान है कि इस भवन के आगे तरफ जो पिलर दिए गए थे वह मानक के अनुरूप नहीं थे। नतीजतन जब आलू के कट्टे भरे गए तो इसके भार से पिलर अपनी जगह से खिसका होगा या गिरा होगा। इसके बाद ही लिंटर नीचे आकर आलू के कट्टे पर रुका। लिंटर के भार से चारों मंजिल पर रखे कट्टे नीचे गिरे और लोग दब गए।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!