ब्रेकिंग
सावन में करें भोलेनाथ की अराधना Apple का नया सिक्योरिटी सिस्टम इसी जोखिम को कम करने के लिए तैयार देश की ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई के नतीजे तय करेगा-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने...
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में ब्राह्मणों पर हमलों का मुद्दा गरमाया

अखिल भारतीय ब्राह्मण संगठन ने कहा- पिछले डेढ़ साल में बढ़े अत्याचार, आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में ब्राह्मण समाज के खिलाफ बढ़ती हिंसक घटनाओं को लेकर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज संगठन ने आंदोलन की चेतावनी दी है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पंडित पुष्पेंद्र मिश्र ने कहा कि पिछले एक-डेढ़ वर्ष में प्रदेश में ब्राह्मणों पर अत्याचार की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। उन्होंने हाल ही में मऊगंज (रीवा) में युवक सनी द्विवेदी और पुलिस अधिकारी राम चरण गौतम की पीट-पीटकर की गई हत्या का मुद्दा उठाया।

मिश्र ने कहा कि जब पुलिस की वर्दी में भी ब्राह्मण सुरक्षित नहीं है, तो आम लोगों की सुरक्षा एक बड़ा सवाल बन गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पीड़ित ब्राह्मण वर्ग से होने के कारण इन घटनाओं पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में ब्राह्मणों पर अत्याचार या हमले कि यह कोई पहली घटना नही है। इससे पहले दो माह पूर्व ही जबलपुर जिले के पाटन तहसील के ग्राम टिमरी में चार ब्राह्मणों की नृशंस हत्या कर दी गयी थी। इसी प्रकार जिला मैहर थाना देहात गांव रिगरा में ब्राह्मण विकास तिवारी के ऊपर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला दिया गया था। रीवा जिले के रायपुर कर्चुलियान में भी एक ब्राह्मण युवक को मौत के मुंह में धकेला गया। छतरपुर में मंदिर के पुजारी की हत्या कर दी गयी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!