ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
मुख्य समाचार

चिन्नास्वामी है बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग, बरसता है रनों का अंबार

IPL: आईपीएल 2023 के 15वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम अपने घरेलू मैदान पर लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ेगी। आरसीबी के लिए पिछला  मुकाबला किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा था और टीम को करारी हार झेलनी पड़ी थी। वहीं, दूसरी तरफ केएल राहुल की अगुवाई वाली लखनऊ के लिए अब तक टूर्नामेंट में सबकुछ सही घटा है।

आरसीबी के बल्लेबाजों को दिखाना होगा दमखम

चिन्नास्वामी के मैदान पर आरसीबी जीत की पटरी पर लौटने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। कप्तान फाफ डुप्लेसी अपने बल्लेबाजों से इस अहम मैच में बेहतर प्रदर्शन की आस करेंगे। वहीं, सिराज और हर्षल पटेल लास्ट मैच के प्रदर्शन को भूलकर लखनऊ के खिलाफ गेंद से रंग जमाना चाहेंगे।

एम.एस.धोनी की शरण में आते ही चमक उठती है खिलाड़ियों की किस्मत, माही बदल देते हैं करियर के सितारे

लास्ट मैच में सुपरहिट रही थी लखनऊ की पिक्चर

दूसरी ओर, लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए काइल मेयर्स ने बल्ले से अब तक जमकर तबाही मचाई है। कप्तान राहुल भी हैदराबाद के खिलाफ आखिरी मुकाबले में अच्छी फॉर्म में नजर आए थे। क्रुणाल पांड्या का प्रदर्शन लास्ट मैच में बल्ले और गेंद दोनों से बेमिसाल रहा था। वहीं, अमित मिश्रा ने अपनी स्पिन गेंदबाजी से जमकर वाहवाही लूटी थी।

जमकर बरसते हैं चिन्नास्वामी के मैदान पर रन

चिन्नास्वामी के मैदान को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग कहा जाता है। छोटी बाउंड्री होने के चलते इस मैदान पर जमकर रनों की बरसात होती है। विस्फोटक बल्लेबाजों को यह मैदान काफी रास आता है और गेंदबाजों के लिए रन रोकना टेढ़ी खीर साबित होता है।

चिन्नास्वामी के मैदान पर किसी भी लक्ष्य को सुरक्षित नहीं माना जाता है और बड़े से बड़े स्कोर इस ग्राउंड पर चेज किए जा चुके हैं। आईपीएल 2023 में इस मैदान पर अब तक एक मुकाबला खेला गया है, जहां आरसीबी ने 172 रनों के लक्ष्य को 22 गेंद पहले ही हासिल कर लिया था।

चेज करने वाली टीम की रही है बल्ले-बल्ले

चिन्नास्वामी के मैदान पर अबतक कुल 17 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 6 मैचों में जीत नसीब हुई है। वहीं, स्कोर का पीछा करने वाली टीम ने 10 मुकाबलों में मैदान मारा है। पहले बैटिंग करते हुए इस ग्राउंड पर एवरेज स्कोर 135 का रहा है, जबकि चेज करते हुए औसत स्कोर घटकर 130 का है।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!