ब्रेकिंग
Apple का नया सिक्योरिटी सिस्टम इसी जोखिम को कम करने के लिए तैयार देश की ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई के नतीजे तय करेगा-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हेल्थ

बारिश के मौसम में बढ़ रहा मानसून फ्लू का खतरा

बारिश शुरू होते ही कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। बारिश के मौसम में इन्फेक्शन और डेंगू बुखार जैसी समस्याएं पनपने लगती हैं। वहीं इस दौरान बच्चे भी ज्यादा बीमार पड़ने लगते हैं। बारिश में भीगने से बच्चे फ्लू का शिकार हो जाता है। बता दें कि बच्चों के शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने के कारण उनके बीमार होने का खतरा ज्यादा बना रहता है। बारिश के मौसम में बच्चों को बीमार होने से बचाने के लिए माता-पिता को विशेष सावधानियां बरतनी चाहिए।

बारिश होने पर बच्चे अक्सर भीगने की जिद करते हैं। ऐसे में पेरेंट्स को बच्चों को ज्यादा देर तक बारिश में नहीं रहने देना चाहिए। मिट्टी व बारिश में खेलकर आने के बाद बच्चों को साफ पानी से नहलाएं और साफ करें। उनके कपड़ों में धूल-मिट्टी आदि न लगी रहने दें। इस दौरान बच्चों की हाइजीन का विशेष तौर पर ख्याल रखना चाहिए।

इस मौसम में बच्चे को बीमार होने से बचाने के लिए उनकी डाइट पर ध्यान देना चाहिए। बारिश के मौसम में बच्चे को नट्स, हरी सब्जियां और डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन कराना चाहिए। इस मौसम में बाहर के खानपान पर पूरी तरह से रोक लगा देनी चाहिए।

बारिश के मौसम में बच्चों को बिना जरूरत के बाहर जाने से रोकना चाहिए। क्योंकि इस मौसम में बाहर अधिक गंदगी होने के कारण बच्चे के संक्रमित होने का खतरा ज्यादा होता है।

बच्चों को हमेशा से आइस्क्रीम और कोल्ड ड्रिंक्स काफी पसंद होती है। लेकिन इस मौसम में और इम्यूनिटी कमजोर होने की वजह से यह सारी चीजें खाने पर उनके बीमार होने की संभावना ज्यादा रहती है।

ऐसे में आप इन तरीकों को ध्यान में रखकर और फॉलो कर बारिश के मौसम में बच्चे की सेहत का ध्यान रख सकती हैं। वहीं बच्चे के बीमार पड़ने पर डॉक्टर से संपर्क करें। क्योंकि जरा सी लापरवाही उन्हें ज्यादा बीमार बना सकती है। बच्चे के बीमार पड़ने पर उन्हें दवा देने से पहले डॉक्टर से संपर्क जरूर करें। क्योंकि डॉक्टर ही जांच के बाद बच्चे के लिए बेहतर चीजें बता सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!